
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 22 फरवरी। कांग्रेस की टिकट पर नगर निगम मेयर का चुनाव लड़ रही सीमा पाहूजा ने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत् आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में तूफानी दौरा कर जनसंवाद किया। ओल्ड गुरुग्राम सहित ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए दौरे के दौरान उन्हें जनता का भारी समर्थन मिला, तो वहीं वार्ड 7 केे कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी शक्ति कटारिया सहित समाजसेवी चांद कटारिया व बसई गांव की सरदारी ने मेयर प्रत्याशी सीमा पाहूजा को वार्ड 7 से भारी मतों से विजयश्री दिलाकर मेयर बनाने का आश्वासन दिया।
बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकेे वर्धन यादव ने कहा कि भाजपा के दो मेयर रहे। दोनों के ही कार्यकाल में विकास की एक ईंट नहीं लगाई गई। कांग्रेस ने सीमा पाहूजा के रूप में अनुभवी और स्वच्छ छवि की नेता को मेयर पद की टिकट देकर आपके हितों का सम्मान किया है। अब आपके पास अवसर है कि 2 मार्च को हाथ का बटन दबाकर सीमा पाहूजा को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि आने वाले 5 साल में सीमा पाहूजा मेयर बनकर गुरुग्राम का विकास तेजी से करा सकें।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की मेयर पद की उम्मीदवार सीमा पाहूजा ने कहा कि पिछले 10 साल के 2 चरणों में नगर निगम में भाजपा के मेयर रहे, लेकिन उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत् रहने वाले लोगों की सुविधाओं पर कोई काम नहीं किया। केवल झूठे आश्वासन दिए गए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की जनता वर्षों से अत्याधुनिक बस स्टैंड और अत्याधुनिक नागरिक अस्पताल के लिए तरस रही हैै। इन दोनों मुख्य सुविधाओं को भाजपा सरकार ने दरकिनार कर दिया।
नागरिक अस्पताल के भवन को तोड़कर उसकेे स्थान पर अस्थाई पार्किंग बना दी गई। जबकि आम जनता को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करानेे के लिए अस्पताल का निर्माण होना बेहद आवश्यक था, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर व जरुरतमंद लोग सरकारी अस्पताल मेें अपना उपचार करा सकेें। आज उन्हें उपचार के लिए भटकना पड़ता है। मेयर उम्मीदवार सीमा पाहूजा नेे कहा कि वर्षों पूर्व बनाए गए बस स्टैंड को भी सरकार द्वारा करीब 3 वर्ष पूर्व कंडम घोषित कर दिया गया। जिसके बाद यात्रियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। गुरुग्राम से दूरदराज के क्षेत्रों में रोजगार व अन्य कामकाज के लिए अन्य क्षेत्रों में आना-जाना पड़ता है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में यात्री यहां से अन्य प्रदेशों की ओर भी जाते हैैं। बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने, पेयजल व अन्य खाद्य सामग्री की स्टॉलों का भारी अभाव है। थोड़ी की बारिश मेें जलभराव हो जाता है। यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सीमा पाहूजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 4 बार मेट्रो का उद्घाटन किया, लेकिन मेट्रो का काम एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा। पुराने गुरुग्राम में यातायात जाम की बड़ी समस्या है। यदि समय पर मेट्रो का काम हो जाता तो पुराने गुरुग्राम के लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाती। उन्होंने कहा कि यदि विकास देखा जाए तो भाजपा ने अपनी सुविधा के लिए गुरुकमल कार्यालय और पीडब्ल्यूडी रेेस्ट हाउस का निर्माण शीघ्र करा दिया, ताकि इनकेे नेताओं व कार्यकर्ताओं को सुविधा मिल सके। इसके अलावा शहर में 10 वर्षों में कोई विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसा मुख्य पर्व भी शहरवासियों को कूड़े के ढेरों में रहकर मनाना पड़ा। क्योंकि भाजपा सरकार के शासन में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। आज शहर की जनता सफाई व्यवस्था को लेकर आवाज बुलंद कर चुकी है, लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यदि आप सभी केे समर्थन से मेयर बनने का अवसर मिला तो वह शहर की जनता से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराएंगी। सफाई पर विशेेष बल दिया जाएगा। सड़क़ें दुरुस्त कराई जाएंगी। पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से होगी। जनता को धरातल पर काम करके दिखाया जाएगा।