
Image Source : Social Media
गुरुग्राम, 19 अप्रैल। गुरुग्राम पुलिस ने दो जमानोत्तर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों जमानत पाने के बाद अदालत में पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद दोनों को जमानोत्तर अपराधी (ठंपस श्रनउचमते) घोषित किया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-65 में अभियोग संख्या 278/2019 धारा 406 आईपीसी में जितेंद्र निवासी गांव पहाड़ी जिला धौलपुर (राजस्थान) और थाना शहर में अभियोग संख्या 133/2020 शस्त्र अधिनियम में राजकुमार उर्फ राजू निवासी गांव बसई,टी को अदालत ने जमानत पर छोड़ा था। साथ ही दोनों को अदालत ने अगली तारीख पर पेश होने के आदेश दिए थे। परंतु दोनों आरोपी निश्चित की गई तारीख पर अदालत में पेश नहीं हुए। जिस पर अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर दोनों को जमानोत्तर अपराधी घोषित किया गया था।
दोनों को कल पीओ स्टाफ मुख्यालय पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया।