Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
बजाज फिनसर्व के नाम पर कहीं आपको भी तो नहीं आते कॉल, अगर कॉल आ रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि यह कॉल आपको लोन देने के लिए नहीं, ब्लकि आपको ठगने के लिए की जा सकती है। एेसे ही गिरोह का भंडाफोड़ आउटर जिला पुलिस ने किया है।

आउटर जिले की साइबर थाना पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाकर पीतमपुरा में चल रहे एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के सदस्य बजाज फिनसर्व के प्रतिनिधि बनकर पूरे देश के लोगों को लोन और इंश्योरेंस का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। इस दौरान 12 महिलाओं समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन्हें रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों की पहचान शकुरपुर के मूर्ति, संजय, ख्याला के देव कुमार, इंदरपुरी के सरन राज, पीतमपुरा के राजेश, जनकपुरी के सलाम बरसान, रोहिणी के पिंटू कुमार के रूप में हुई है। वह पुलिस की ओर से महिलाओं के नाम साझा नहीं किए गए हैं। पुलिस अब इस मामले में फरार मैनेजर की तलाश कर रही है और मामले में आगे की जांच कर रही है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खुद को बाजाज फिनसर्व का कर्मचारी बताते थे। वे लोगों को लोन या इंश्योरेंस पॉलिसी दिलाने का लालच देते और व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजकर 1500 से 2000 रुपये की प्रोसेसिंग फीस वसूल लेते थे। पैसे लेने के बाद वे नंबर बदल देते, ब्लॉक कर देते या जवाब देना बंद कर देते थे। गिरोह का एक मैनेजर पीड़ितों की लिस्ट और नंबर उपलब्ध कराता था। वह अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस को आरोपियों के पास से 36 मोबाइल बरामद हुए हैं।




