Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली:
सुल्तानपुरी में सोमवार शाम कपड़े सुखाने की रस्सी को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया। एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी ने उसे पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। राज पार्क थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज पार्क थाना पुलिस को सुल्तानपुरी में झगड़े की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता ‘A’ अपनी बहन ‘B’ और मां शीला के साथ थाने पहुंचीं। वहीं विपक्षी पक्ष की ‘C’ अपनी बहन ‘D’ के साथ थाने आई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। दोनों पक्षों का संजय गांधी अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
पुलिस टीम सुल्तानपुरी में शिकायतकर्ता के घर पहुंची और वहां पड़ोसियों से पूछताछ की। जांच में पता लगा कि विवाद कपड़े सुखाने वाली रस्सी को लेकर हुआ, जो विपक्षी पक्ष के घर के सामने लगाई गई थी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह मामला पूरी तरह व्यक्तिगत है और इसमें कोई धार्मिक या सांप्रदायिक एंगल नहीं पाया गया है। शिकायतकर्ता पक्ष का बयान दर्ज किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।




