Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली:
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में रविवार को एक मकान में आग लगाने की कोशिश की गई। आरोपियों ने मकान के गेट पर पेट्रोल छिड़का और आग लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। आसपास के खबरियों की मदद से आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदर्श नगर थाना पुलिस को रविवार को घर में आग लगाने की कोशिश की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता के बयान और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि दो व्यक्ति जानबूझकर इस घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। तकनीकी सुबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस टीम लगी हुई हैं।
सूत्रों के अनुसार, घटना की पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की जा रही है कि उनकी किसी के साथ कोई दुष्मनी तो नहीं है। अभी तक आरोपियों की कोई पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही उनके तक पहुंचने की उम्मीद है।




