Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author:Pardeep Narula
गुरुग्राम। DPG Degree College में 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनील मालिक एवं एनएसएस समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और जिम्मेदारी का विकास करना है।

शुभारंभ पारंपरिक रीति से दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता और श्री तरुण कुमार खटकड़ उपस्थित रहे। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन राजेंद्र गहलोत, वाइस चेयरमैन दीपक गहलोत, प्राचार्य डॉ. एस. एस. बोकेन, रजिस्ट्रार अशोक गोगिया, विभिन्न विभागाध्यक्षों सहित एनएसएस समिति के सदस्य मौजूद रहे।

शिविर के प्रथम दिवस तान्या समीर सिंह ने प्राथमिक चिकित्सा विषय पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी और आपात परिस्थितियों में सजग रहने के लिए प्रेरित किया। बीए छठे सेमेस्टर की छात्रा संजना ने अपने प्रेरक विचारों से कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों की सहभागिता रही। पूरे आयोजन का संचालन हिंदी प्रवक्ता श्रीमती वंदना ने प्रभावी ढंग से किया। सात दिनों तक चलने वाले इस विशेष शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को समाज सेवा के वास्तविक अनुभव प्राप्त हो सकें।




