Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
आर्य समाज पटेल नगर सेक्टर-15 पार्ट-2 में नई कार्यकारिणी का गठन, ईश्वर सिंह दहिया बने प्रधान
गुरुग्राम के पटेल नगर सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित आर्य समाज में 10 मई 2026 को नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव आयोजित किए गए। चुनाव प्रक्रिया श्री पदम चंद जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री ईश्वर सिंह दहिया को प्रधान चुना।

प्रधान चुने जाने के बाद ईश्वर सिंह दहिया ने नई टीम का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपीं। संरक्षक मंडल में श्री पदम चंद आर्य और श्रीमती सुदर्शन मनचंदा को शामिल किया गया।
उपप्रधान पद की जिम्मेदारी श्री कुलदीप दहिया, श्री जय राज कुमार और श्रीमती आशा सैनी को दी गई। वहीं मंत्री पद पर श्री महेश मंगला और उपमंत्री के रूप में श्रीमती रजनी गर्ग को नियुक्त किया गया।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री चंद्र प्रकाश गोयल को सौंपी गई, जबकि सह-कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती मधु सैनी को चुना गया। प्रेस सचिव पद पर श्रीमती सुदेश त्यागी और भंडारी के रूप में श्री विजय वीर सैनी को जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा लेखा निरीक्षक के रूप में श्री राम अवतार गोयल और कानूनी सलाहकार के तौर पर श्री राजिंद्र सिंह को नियुक्त किया गया।
आर्य केंद्रीय सभा की अंतर्मसभा के लिए श्री ईश्वर सिंह दहिया और श्री जय राज कुमार को चुना गया। वहीं आम सभा में श्री ईश्वर सिंह दहिया, श्री जय राज कुमार, श्री चंद्र प्रकाश गोयल और श्री राम अवतार गोयल को प्रतिनिधि बनाया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सदस्यों ने समाज की गतिविधियों को और मजबूत करने तथा सामाजिक व वैदिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
