Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
निहाल विहार इलाके में भगवान जगन्नाथ जी के सम्मान में 12वां वार्षिक भव्य नाम संकीर्तन आयोजित किया गया। श्री जगन्नाथ ओड़िया सेवा संघ, निहाल विहार (रजि.) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।

समाज सेवी अशोक तंवर ने बताया कि भगवान जगन्नाथ हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। ओडिशा के पुरी धाम में उनकी पूजा बड़ी श्रद्धा से होती है। इस बार कार्यक्रम गुरुवार को शुभ अधिवास और नाम संकीर्तन के साथ शुरू हुआ। शुक्रवार को भंडारा, नगर कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। निहाल विहार, छठ पूजा पार्क, फ्रूट मार्केट में हुए इस पावन कार्यक्रम में उड़िया समाज के सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया।
पूर्व मंत्री राघवेंद्र शौकीन, निगम पार्षद मंदीप सिंह, विनोद पोसवाल, नवीन चंदेला, रवि कुमार, संदीप जैन, सत्येंद्र शर्मा, सनी खेड़ा समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। नांगलोई विधानसभा क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम का मकसद समाज में धार्मिक एकता, संस्कृति और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना है।




