Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Auhtor: Pardeep Narula
चंडीगढ़ नेशनल स्केट गेम्स में छात्रों ने दिखाया दम, जीते कई पदक
चंडीगढ़ में आयोजित 3rd India Skate Games (National) में AMITY स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (RSFI) की ओर से सेक्टर 10A, चंडीगढ़ में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान के मार्गदर्शन और प्रिंसिपल डॉ. आरती चोपड़ा के नेतृत्व में छात्रों ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपने हुनर, मेहनत और खेल भावना से स्कूल का नाम गर्व से ऊंचा किया।
स्वर्ण पदक जीतने वालों में हिमानी (2B), मेहान (3G), सिद्धांत (3E), तन्वी (4A) और कृतिका (4A) शामिल रहे। रजत पदक यश (3A), मायरा (4C), अर्जुन (4E) और दीर्घ (4A) ने अपने नाम किए।
वहीं कांस्य पदक जीतने वालों में व्यान (5G), माधव (5D), नैरा (5 Syn.), आरिनी (5 Syn.), हर्षित (6A), निरपेंदर (6th), कृषिव (7th), आर्यन (8B), नत्तांश (9F), अवनी (10C) और यशस्वी (11H) शामिल रहे।
इसके अलावा केशव (5H), हार्दिक (6D) और श्रुति (7J) ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर स्कूल का मान बढ़ाया।
छात्रों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों की लगातार मेहनत का नतीजा है। स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




