Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित बी. डी. दत्त ब्लू बैल्स पब्लिक स्कूल में Labour Day के मौके पर श्रमिकों के लिए खास कार्यक्रम रखा गया। स्कूल मैनेजमेंट, टीचर्स और स्टाफ ने मिलकर इस दिन को अपने सपोर्ट स्टाफ के नाम किया और पूरे दिल से उनका सम्मान किया।

स्कूल कैंपस में ब्लू बैल्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सभी हेल्पर्स, ड्राइवर्स, कंडक्टर्स, सहायिकाएं और सफाई कर्मचारी एक साथ जुटे। दिन को खास बनाने के लिए उनके लिए कई fun games और sports activities रखी गईं। क्रिकेट, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, रिले रेस, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और खो-खो जैसी प्रतियोगिताओं में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पूरा माहौल जोश, हंसी और तालियों से भरा रहा। सभी ने खेल भावना के साथ हिस्सा लिया और एक-दूसरे को खूब cheer भी किया। इस दौरान आपसी अपनापन और टीम स्पिरिट साफ देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्रिंसिपल रूपाली कुदेसिया की मौजूदगी में हुई। मुख्य प्रबंधक प्रेम कुमार ने सभी कर्मचारियों का स्वागत किया और कहा कि स्कूल अपने सपोर्ट स्टाफ के बिना आगे बढ़ ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि ये लोग स्कूल की असली ताकत हैं और उनका सम्मान हमेशा सबसे जरूरी रहेगा।
ब्लू बैल्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स की Associate Director सौम्या गुलाटी ने भी कर्मचारियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए इनका समर्पण और मेहनत काबिल-ए-तारीफ है।
इसके बाद Vice Chairman आशीष गुलाटी ने खेलों के विजेताओं को इनाम दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की असली backbone उसके कर्मचारी होते हैं और उनकी मेहनत ही पूरे सिस्टम को smoothly चलाती है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद Director डॉ. सरोज सुमन गुलाटी ने सभी को Labour Day की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेहनतकश लोग ही समाज की असली नींव हैं और हमें उनके काम और समर्पण की कद्र करना सीखना चाहिए।
अंत में सभी के लिए शानदार लंच रखा गया। हंसी, खेल, सम्मान और साथ बिताए गए इस खास दिन ने Labour Day को स्कूल के सपोर्ट स्टाफ के लिए यादगार बना दिया।




