Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
गुड़गांव के मानेसर स्थित मारुति सुजुकी कंपनी के गेट के सामने रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर फिसलते हुए चले गए। जिसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के बेड़ा भट्टा गांव के अंकुल के रूप में हुई है। वहीं घायल राजेंद्र भी बिजनौर के बहनेडा गांव का रहने वाला है। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी कार चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, अंकुल मानेसर के कासन गांव में किराए पर रहते थे और हाईटेक कंपनी में काम करते थे। रविवार को वह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब वह मारुति कंपनी के गेट के पास पहुंचे तो पीछे से एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार आई और टक्कर मारकर चालक फरार हो गया। टक्कर लगते ही दोनों युवक हवा में उछलकर फिलसते हुए चले गए। इस दौरान अंकुल को सिर में गहरी चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेंद्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी ड्राइवर की पहचान की जा सके और उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।




