Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज इलाके में सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। यह डिमोलिशन ड्राइव थाना सेक्टर-53 पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्वक तरीके से पूरा किया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक खाटू श्याम मंदिर के पास करीब 2.5 एकड़ जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जे किए गए थे। प्रशासन की टीम ने यहां बनी करीब 200 झुग्गियों और 22 प्लॉट पर किए गए कब्जों को हटाते हुए पूरे इलाके को खाली कराया। कई जगहों पर अस्थायी निर्माण और टीन शेड भी तोड़े गए।

कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। प्रशासन ने पहले से ही इलाके की निगरानी बढ़ा दी थी और कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम लगातार मौके पर तैनात रही।
अधिकारियों का कहना है कि सरस्वती कुंज में अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आने वाले दिनों में इलाके के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन का दावा है कि सरकारी जमीन और सार्वजनिक जगहों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।
