Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों और अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बादशाहपुर इलाके में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने मिलकर एक आरोपी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी इंद्रजीत, गांव बादशाहपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें अवैध वसूली और एक्सप्लोसिव एक्ट जैसे गंभीर मामले भी शामिल बताए गए हैं।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब 150 वर्ग गज जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था। इसके बाद अपराध शाखा मानेसर ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई की और पूरे निर्माण को गिरा दिया।
कार्रवाई के दौरान इलाके में पुलिस बल तैनात रहा ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि अवैध कब्जों और अपराध से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।
