Bilkul Sateek News
Reporter Pardeep Narula
Author Pardeep Narula
गुरुग्राम के सरस्वती कुंज इलाके में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। बुधवार (20 मई 2026) को पुलिस बल की मौजूदगी में सेक्टर-53 थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़े स्तर पर डिमोलिशन ड्राइव चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान करीब 4 एकड़ क्षेत्र में फैली लगभग 900 झुग्गियों को हटाया गया। इसके अलावा करीब 26 प्लॉटों और यूडी (अर्बन डेवलपमेंट) जमीन पर हुए कब्जों को भी पूरी तरह साफ किया गया। प्रशासन की टीम ने पूरे अभियान को पुलिस की सहायता से शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया।
बताया जा रहा है कि सरस्वती कुंज क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने का अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन और सार्वजनिक क्षेत्रों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए आगे भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।
इलाके में लगातार चल रही इस कार्रवाई के चलते आसपास के लोगों की नजरें भी प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
