file photo source: social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 4 मई। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध शराब समेत एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 52 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब समेत सेक्टर-3 आईएमटी मानेसर गांव खोह से पकड़ा। आरोपी की पहचान असीम निवासी गांव गणेशपुर जिला मैनपुरी (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने असीम के पास से 52 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद होने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



