Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम के एक स्कूल में छात्राओं से अभद्र व्यवहार और बेड टच के आरोपों का मामला सामने आया है। इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के एक अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, 7 मई 2026 को थाना शहर गुरुग्राम में स्कूल प्रिंसिपल ने शिकायत दी थी कि एक शिक्षक छात्राओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था और उन पर गलत तरीके से हाथ लगाने के आरोप भी लगे हैं। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस की टीम फिलहाल स्कूल की छात्राओं और उनके अभिभावकों से संपर्क कर रही है। शुरुआती जांच में जिन छात्राओं और परिजनों से बात की गई है, उनमें से किसी ने भी अभी तक आरोपों की पुष्टि नहीं की है।
मामले को संवेदनशील मानते हुए बच्चियों की काउंसलिंग चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने करवाई जाएगी। साथ ही न्यायिक अधिकारी के समक्ष भी बयान दर्ज करवाए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
