Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम ट्रैफिक एडवाइजरी: 11 से 17 मई तक बंद रहेगा फरुखनगर रेलवे फाटक रोड
गुरुग्राम में सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। सुल्तानपुर रोड पर स्थित फरुखनगर रेलवे फाटक पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसी वजह से 11 मई 2026 सुबह 9 बजे से 17 मई 2026 शाम 6 बजे तक इस रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे तय किए गए डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करें ताकि जाम और परेशानी से बचा जा सके।
ये रहेगा डायवर्जन प्लान
गुरुग्राम से झज्जर जाने वाले वाहन चालक सुल्तानपुर रोड के रास्ते फरुखनगर होकर झज्जर जा सकेंगे।
झज्जर से गुरुग्राम आने वाले वाहन फरुखनगर रोड से सुल्तानपुर होते हुए गुरुग्राम पहुंचेंगे।
गुरुग्राम से मुबारकपुर जाने वाले वाहन चालक रामगोपाल कॉलेज वाले रास्ते से सुल्तानपुर होकर मुबारकपुर जाएंगे।
झज्जर से मुबारकपुर की तरफ जाने वाले वाहन फरुखनगर, सुल्तानपुर और रामगोपाल कॉलेज मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।
प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने और यात्रा से पहले रूट प्लान करने की सलाह दी है, क्योंकि निर्माण कार्य के दौरान आसपास के इलाकों में ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है।
