Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 16 मई। जिले के 22 कराटे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व करने जा रहे हैं। ये खिलाड़ी नेपाल की राजधानी काठमांडू में 24-25 मई को दशरथ स्टेडियम में 11वीं धन बहादुर मेमोरियल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में भाग लेंगे।
इन खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। खिलाड़ी अंडर 10 से लेकर अंडर 18 आयु वर्ग तक की विभिन्न श्रेणियां में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में एशिया के कई देशों के प्रतिभागी शामिल होंगे। जिससे मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है। टीम के कोच मुकेश यादव के नेतृत्व में तैयार किया गया है, जबकि राजू शर्मा टीम मैनेजर और रोहित ठाकुर टीम इंचार्ज की भूमिका निभा रहे हैं। कोच मुकेश यादव ने बताया की खिलाड़ियों ने कठिन ट्रेनिंग और अनुशासन के साथ खुद को इस चुनौती के लिए तैयार किया है और उन्हें यकीन है कि इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी अच्छा ही नहीं बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
वहीं, कराटे खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और बेहतरीन प्रदर्शन करने का जज्बा दिखाई दिया और उन्होंने बताया कि वह इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल जीतेंगे।



