Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 7 नवंबर। मां भारती को समर्पित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर जहां पूरे देश में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, बल्लभगढ़ के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और दीप जलाकर भव्य कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम को भी हजारों लोगों ने देखा और उन्हें सुना। इस अवसर पर भव्य देशभक्ति के गीतों से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। जिन्हें देख और सुनकर श्रोता और दर्शक देशभक्ति के रस में डूब गए। वहीं, इस मौके पर सभी ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज देशभक्ति के गीत वंदे मातरम् को 150 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में पूरे देश में हर्षाेल्लास के साथ इस दिन को बड़े गर्व के साथ मनाया जा रहा है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन भी दिया है जिसे सभी लोगों ने सुना और देखा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी और पता चलेगा कि वंदे मातरम् शब्द में कितनी ताकत और देशभक्ति की भावना भरी हुई है।




