Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 12 नवंबर। डीटीपीई अमित मधोलिया उर्फ टाइगर की टीम ने आज थाना सेक्टर 40 के अंतर्गत् पुलिस बल की सहायता से सफलतापूर्वक सीलिंग अभियान चलाया। टाइगर की टीम ने साउथ सिटी वन के सी-ब्लॉक में चल रहे एक अनधिकृत गेस्ट हाउस को आंशिक रूप से सील कर दिया।




