
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लिंक अधिकारियों की नियुक्ति की है। इस संबंध में मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने एक आधिकारिक पत्र जारी किया है।
इसलिए जरूरी हैं लिंक अधिकारी
यदि कोई अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी या अन्य किसी कारण से दो दिन से अधिक समय तक अनुपस्थित रहते हैं, तो उनके कार्य की जिम्मेदारी संबंधित लिंक अधिकारी को सौंपी जाएगी।
इसके अलावा, यदि किसी अधिकारी का स्थानांतरण या सेवानिवृत्ति हो जाती है और नया अधिकारी पदभार ग्रहण नहीं करता, तो संबंधित विभाग, बोर्ड या निगम के कार्यों को लिंक अधिकारी देखेंगे।
सभी अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे या चुनाव ड्यूटी पर जाने से पहले अपने लिंक अधिकारी को इसकी सूचना देंगे, जिससे प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
लिंक अधिकारियों की नियुक्ति
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अनुपस्थिति में
-
- फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंक अधिकारी-I होंगे।
- गुरुग्राम के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-II होंगे।
- फरीदाबाद के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-III होंगे।
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अनुपस्थिति में
-
- गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंक अधिकारी-I होंगे।
- फरीदाबाद के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-II होंगे।
- गुरुग्राम के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-III होंगे।
सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अनुपस्थिति में
-
- पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंक अधिकारी-I होंगे।
- रोहतक के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-II होंगे।
- करनाल के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-III होंगे।
पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अनुपस्थिति में
-
- सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंक अधिकारी-I होंगे।
- अंबाला के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-II होंगे।
- करनाल के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-III होंगे।