Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
रोहिणी के बरवाला इलाके में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बस चालक की लापरवाही ने एक बार फिर बड़ा हादसा कर दिया। चालक ने अचानक से बस मोड़ी और सड़क पर लाकर खड़ी कर दी। इस वजह से पीछे से आ रहा ट्रक बस से टकराकर पलट गया। इस वजह से जहां ट्रक चालक व हेल्पर को चोटें आई हैं, वहीं ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने इसे डीटीसी बस ड्राइवर की लापरवाही बताते हुए गुस्सा जताया है। बताया जा रहा है कि बस अचानक ब्रेक लगाकर रुक गई, जिससे पीछे आ रहा ट्रक ब्रेक लगाने के बावजूद टक्कर से बच नहीं पाया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट गया और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक अपनी लेन में चल रहा था। जब वह बरवाला चौक के पास पहुंचा तो अचानक से गांव की ओर से डीटीसी बस आई और उसने बिना पीछे देखे ही अचानक से ब्रेक लगा दिए। इस वजह से पीछे से आ रहे ट्रक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की और दुर्घटना से बचने की कोशिश की। बावजूद इसके ट्रक बस में टक्कर लग कर पलट गया। इस दौरान ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि बस में सवार लोगों को चोट नहीं आई। पुलिस, दमकल विभाग व ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई है।




