Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 5 मई। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नाहरपुर गांव में सरकारी जमीन पर बना अवैध कब्जा हटवा दिया। पुलिस और HSIIDC की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 200 गज सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई अपराध से जुड़ी अवैध कमाई और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रशासन का कहना है कि ऐसे लोगों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
NDPS केस की आरोपी महिला पर कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि मानेसर थाना में दर्ज NDPS एक्ट के एक मामले में आरोपी महिला राजवंती पत्नी किशोरीलाल, निवासी नाहरपुर, ने HSIIDC की करीब 200 गज जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। आरोप है कि महिला इस जगह का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए भी कर रही थी।
पुलिस और HSIIDC ने मिलकर हटवाया कब्जा
मंगलवार को मानेसर थाना पुलिस ने HSIIDC के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान SDO विशाल शर्मा की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों, भूमाफियाओं और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान चलता रहेगा। पुलिस ने साफ कहा है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
