Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
परिवार के साथ खुशियां मनाते दिखे अनिक अरोड़ा, 12वीं कॉमर्स में हासिल किए 98.5% अंक
गुरुग्राम के DAV Public School, सेक्टर-14 छात्र अनिक अरोड़ा ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमर्स स्ट्रीम में 98.5% अंक हासिल किए हैं। रिजल्ट आने के बाद परिवार, दोस्तों और स्कूल में खुशी का माहौल है।
अनिक ने स्कूल के कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है। स्कूल द्वारा जारी रिजल्ट एनालिसिस के मुताबिक उन्होंने कुल 97.6% एग्रीगेट और बेस्ट फोर में 98.5% अंक प्राप्त किए। उनकी इस उपलब्धि ने स्कूल का नाम भी रोशन किया है।

रिजल्ट के बाद अनिक अपने परिवार के साथ खुशी मनाते नजर आए। तस्वीरों में उनके माता-पिता और बहन के साथ खास पल दिखाई दिए। परिवार का कहना है कि अनिक शुरू से ही पढ़ाई को लेकर काफी अनुशासित रहे हैं और उन्होंने पूरे साल लगातार मेहनत की।
स्कूल प्रबंधन ने भी अनिक की उपलब्धि पर खुशी जताई है। DAV Public School के इस साल के रिजल्ट में 270 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से बड़ी संख्या में छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। स्कूल के अनुसार 20 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
अनिक अरोड़ा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने टाइम मैनेजमेंट और लगातार रिवीजन पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया।
कॉमर्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन के बाद अब अनिक आगे फाइनेंस और बिजनेस से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। गुरुग्राम के छात्रों के लिए उनकी यह उपलब्धि काफी प्रेरणादायक मानी जा रही है।
