Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम के सेक्टर-65 स्थित वर्ल्ड मार्क मॉल में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक 13 मई को सूचना मिली थी कि मॉल की पांचवीं मंजिल से एक महिला ने छलांग लगा दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भेजा गया। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 32 वर्षीय जागृति के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मृतका के भाई ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जागृति की शादी साल 2023 में मेरठ निवासी अमित से हुई थी। शादी के बाद से पति उसे परेशान करता था और मारपीट भी करता था।
परिजनों का आरोप है कि घरेलू परेशानियों से तंग आकर जागृति ने यह कदम उठाया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।
