Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम। शिवाजी नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) ने बड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड की टीम ने इलाके में अभियान चलाकर 1810 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की।

जानकारी के मुताबिक, बोर्ड की टीम ने शिवाजी नगर के रिहायशी इलाके में दुकानों, विक्रेताओं और स्टोरेज पॉइंट्स की जांच की। जांच के दौरान मकान नंबर 215A/16 में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण मिला। टीम ने मौके से करीब 1810 किलो प्लास्टिक सामग्री जब्त कर ली।
इस कार्रवाई में क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा तंवर समेत विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने साफ कहा कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल, स्टोरेज और सप्लाई के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
जब्त प्लास्टिक सामग्री को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से निपटाने के लिए सोनीपत के ताजपुर-मुरथल स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट भेज दिया गया है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को सख्ती से लागू करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
