image source : social media
शिमला : नए रेगुलेशन के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से साल में दो बार आयोजित की जाने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) के स्कोर और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर ही PhD में प्रवेश के लिए मेरिट तैयार होगी। अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत PHD में प्रवेश के UGC के नए रेगुलेशन अपनाएगा। इसके अनुसार अब विश्वविद्यालय पीएचडी में प्रवेश के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करेगा।
UGC के नए रेगुलेशन अपनाने के लिए वरिष्ठ प्रोफेसर और डीन की कमेटी गठित की गई है। कमेटी रेगुलेशन और पीएचडी में प्रवेश के नियमों का प्रारूप तैयार कर रही है। हिमाचल विवि के अधिष्ठाता अध्ययन ने कहा कि UGC के नए रेगुलेशन को PHD प्रवेश में लागू किया जाएगा। इस पर काम शुरू कर दिया है। विवि अपने स्तर पर PhD में दाखिले के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करेगा।
NET के स्कोर में से 70 अंक और साक्षात्कार के 30 अंकों में से प्राप्तांक की मेरिट आधार पर पीएचडी में प्रवेश मिलेगा। एचपीयू अभी तक पुराने पैटर्न पर PhD में प्रवेश परीक्षा आधार और एक बार राष्ट्रीय स्तर की स्कॉलरशिप परीक्षा पास विद्यार्थियों को मेरिट आधार पर प्रवेश देता रहा है।



