file photo source: social media
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 20 जनवरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में तिरंगा फहराएंगे। सरकार की ओर से इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सीएम के अलावा हरियाणा के गवर्नर असीम घोष पंचकूला में तिरंगा फहराएंगे। यहीं गवर्नर की ओर से एटहोम दिया जाएगा। वहीं, लिस्ट में राव इंद्रजीत का नाम नहीं है।
उधर, कैबिनेट मंत्री अनिल विज अंबाला के बजाय यमुनानगर में झंडा फहराएंगे। इस बार लिस्ट में विधायकों के साथ जिला परिषद के चेयरमैनों को भी जगह दी गई हैं। वहीं नए जिले हांसी में मनोहर लाल खट्टर जाएंगे।



