
फरार होकर गुजरात चला गया था आरोपी
तीन साल बाद लौटा था पानीपत
अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा
Bilkul Sateek News
पानीपत, 27 दिसंबर। पानीपत पुलिस को किसानों को करोड़ों रुपये का चूना लगाकर फरार आढ़ती को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी आढ़ती फरार होने के बाद गुजरात में रह कर ट्रक चला रहा था। तीन साल बाद उत्तर प्रदेश से होते हुए अपने परिजनों से मिलने आया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पानीपत पुलिस के अनुसार आरोपी आढ़ती 2021 को फरार हो गया था। परिजनों ने उसके लापता होने का मुकदमा दर्ज करा रखा था। एक किसान ने आढ़ती के खिलाफ 22 अप्रैल 2022 को सेक्टर-29 पुलिस थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। तब से पुलिस आरोपी आढ़ती को तलाश कर रही थी। आढ़ती को किसानों की फसलों की कीमत और ब्याज देना था। उसपर लगभग 3 करोड़ रुपये की देनदारी थी। पुलिस ने आरोपी का अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।