
आरोपियों से 3.232 किलोग्राम गांजा बरामद
गुरुग्राम, 25 फरवरी। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ रखने व बेचने के आरोप में अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, उनसे मादक पदार्थ बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला द्रज कर लिया है।
अपराध शाखा सिकंदरपुर गुरुग्राम की पुलिस टीम ने हरे कृष्ण सिंह निवासी गांव कटमा जिला दरभंगा (बिहार) को ओल्ड दिल्ली रोड से गिरफ्तार कर दो किलो 43 ग्राम गांजा बरामद किया। अपराध शाखा सिकंदरपुर की पुलिस टीम ने आरोपी रजनीश कुमार निवासी गांव शाहपुर जिला नालंदा (बिहार) को नजदीक फ्लाईओवर सेक्टर-14 से गिरफ्तार कर एक किलो 189 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए दोनों आरोपियों से कुल तीन किलो 232 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।