
file photo source: social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 7 सितंबर। गुरुग्राम में आज सुबह एक विदेशी महिला की निर्वस्त्र लाश फ्लाईओवर के नीचे मिली है। महिला की हत्या कर लाश को यहां फेंका गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक राहगीर ने सूचना दी कि आईएमटी मानेसर चौक फ्लाईओवर के नीचे एक महिला की लाश पड़ी है। महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जिस जगह लाश पड़ी थी, उससे कुछ दूर पर ही महिला के कपड़े पड़े थे, जिन्हें पुलिस ने तुरंत कब्जे में ले लिया। महिला के शरीर पर चोटों के काफी निशान थे, जिनसे निकला खून जम चुका था। एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। महिला की हत्या कहीं ओर करके रात के अंधेरे में लाश को यहां फेंका गया है। मौके से ऐसे कोई कागज या पहचान पत्र नहीं मिले, जिससे महिला की पहचान हो सके।
पुलिस के अनुसार लगभग 35 वर्षीय महिला अफ्रीकी देश युगांडा की रहने वाली थी। अनुमान है कि वह पेशे से कॉलगर्ल थी और उसे पैसे देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए ले जाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस महिला की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।