Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
गुड़गांव सेक्टर-49 में तेज रफ्तार थार ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान सेक्टर 71 के प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद से थार चालक फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रहने वाले प्रवीण कुमार प्रवीण सेक्टर-49 के ओमेक्स मॉल की पिज्जा की दुकान के लिए डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे वह पिज्जा डिलीवर करने के लिए बाइक पर निकला था। जब वह रेडिशन ब्लू होटल के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आई थार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रवीण सड़क पर गिर गया घायल हो गया। राहगीरों ने उसके मैनेजर संजय को सूचना दी। संजय ने प्रवीण को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
अकेला कमाने वाला था प्रवीण
जानकारी के अनुसार, प्रवीण अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके कंधों पर मां-बाप, छोटे भाई और बहनों की जिम्मेदारी थी। परिवार वालों का कहना है कि सुबह वह सामान्य रूप से ड्यूटी के लिए निकला था।




