
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 8 जुलाई। गुरुग्राम पुलिस ने अपने कर्तव्य का निवर्हन करते हुए पलटे हुए तिपहिया टेंपो से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12.15 मिनट पर एक लोडिंग तीन पहिया टेंपू महफिल गार्डन की ओर से बख्तावर चौकी ओर आ रहा था। टेंपो जब स्लिप रोड से सुभाष चौक की ओर मुड़ने लगा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। जिससे उसमें सवार 2 लोग उसके अंदर फंस गए।
बख्तावर चौक पर तैनात जोनल अधिकारी विकास ने जब देखा कि पलटे टेंपो को देखा तो वह अपने साथी कर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और यातायात पुलिस कर्मचारी व राहगीरों की सहायता से पलटे टेंपो के अंदर से दोनों फंसे हुए व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों व्यक्ति टेंपो पलटने से काफी घबरा गए थे और भयभीत हो रहे थे अब क्या होगा। जोनल अधिकारी ने सुरक्षित निकले दोनों व्यक्तियों से उनका हालचाल जाना कि उनको कहीं कोई चोट तो नहीं आई है। इसपर दोनों ने बतलाया कि अचानक मोड़ पर असंतुलित होने के कारण टेंपो पलट गया था। अब हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं कोई चोट नहीं आई है। टेंपो पलटने से हम दोनों घबरा गए थे, हमें काफी प्यास लगी है, जोनल अधिकारी ने उनको तुरंत पानी उपलब्ध कराकर सांत्वना दी आप लोग बिल्कुल ठीक हैं। बचाए गए दोनों लोगों ने यातायात पुलिस की सुरक्षित बार निकलना उपरांत काफी सराहना की और गुरुग्राम पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। जोनल अधिकारी और साथी आधारित कर्मचारियों ने टेंपो में फंसे हुए दोनों लोगों को सुरक्षित निकलकर और उनकी जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है।