Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
द्वारका जिले के बिंदापुर थाना इलाके में नाबालिगों की स्थिति इस कदर खराब होती जा रही है कि वह पढ़ाई लिखाई तो करते हैं नहीं, बाद में नशे के आदी भी हो जा रहे हैं। इस नशे की आपूर्ति के लिए वह किसी से भी लूटपाट कर लेते हैं। किसी के पास 10 रुपये हो तो भी 20, 30, 40 रुपये हैं तो भी उनसे लूटपाट करने से कतरा नहीं रहे हैं। इस तरह का एक मामला बीते दिनों सामने आया था। जहां पर चार नाबालिगों ने रात के अंधेरे में मात्र 40 रुपये के लिए एक युवक से मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा है। एक और नाबालिग की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

द्वारका जिला डीसीपी कुशलपाल सिंह ने बताया कि बीते दिनों रात करीब 9:30 बजे बिंदापुर इलाके में मनोज नामक युवक ड्यूटी से घर लौट रहे थे। उनके घर के पास तीन-चार लड़के खड़े थे। उन्होंने मनोज को रोका, उनसे बदतमीजी की, मारपीट की और उनके मोबाइल फोन व बैग छीन लिया। बैग में टिफिन और मात्र 40 रुपये थे। लूटकर सभी लड़के भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, स्थानीय खबरियों को सक्रिय किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन-चार लड़के भागते दिखे। पुलिस ने स्थानीय पूछताछ और तकनीकी जानकारी के आधार पर चार संदिग्धों की पहचान की। उनमें से तीन नाबालिग को पकड़ लिया गया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उनका एक साथी अंकित भी इस लूट में शामिल था, जो अभी फरार है। पुलिस ने उनसे एक मोबाइल बरामद किया है।
भविष्य में गर्दन भी काट सकते हैं…
इस मामले में जिस तरह से नाबालिग घरों के पास खड़े होकर लोगों से लूटपाट कर रहे हैं। वह भी मात्र 40 रुपये के लिए यह दिखा रहा है कि यह नाबालिग आगे जाकर किस राह पर जाएंगे। यह 400 या 4000 रुपये के लिए किसी की गर्दन तक काटने में गुरेज नहीं करेंगे। एेसे में पुलिस को सतर्क रहने की जरूरत है।




