Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई हो रही है। पिछले 24 घंटे में दो अलग-अलग थानों में एक एसएचओ और एक कॉन्स्टेबल को रिश्वतखोरी के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पहले मामले में दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क थाने की एसएचओ वंदना राव पर एक व्यक्ति से रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। सूत्रों की माने तो जब पीड़ित व्यक्ति पैसे नहीं दे पाया तो उसे थाने में बंद कर दिया गया। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचते ही कार्रवाई की गई और एसएचओ वंदना राव को लाइन हाजिर कर दिया गया।
वहीं दूसरे मामले में पश्चिम विहार ईस्ट थाने में तैनात कॉन्स्टेबल तरुण यादव पर भी रिश्वतखोरी और अवैध वसूली गैंग से संबंधित गंभीर आरोप लगे हैं। इलाके में लंबे समय से वसूली की शिकायतें आ रही थीं। डीसीपी आउटर की निगरानी में जांच शुरू की गई है, जिसमें काफी जानकारी सामने आने की संभावना है। कॉन्स्टेबल तरुण यादव को भी तुरंत लाइन हाजिर कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों ने दोनों मामलों में विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो दोनों अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




