Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
पश्चिमी दिल्ली जिले की ख्याला थाना पुलिस ने एक एेसे रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। जो मात्र 32 की उम्र में 85 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपी की पहचान रघुबीर नगर इलाके के अर्जुन उर्फ छंगा के रूप में हुई है। वह इंद्रपुरी थाना इलाके में चोरी के मामले में भी वांछित था। पुलिस उसे काफी समय से ढूंढ रही थी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पश्चिमी जिला डीसीपी दराडे शरद भास्कर ने बताया कि ख्याला थाना पुलिस को इलाके के घोषित अपराधियों के बारे में पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस दौरान जानकारी मिली थी कि 85 आपराधिक मामलों में शामिल रहा आरोपी अर्जुन रघुबीर नगर इलाके में घूम रहा है। इस दौरान पता लगा कि वह इंद्रपुरी थाने के चोरी के एक मामले में भी फरार चल रहा है। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है और वह काफी समय से फरार चल रहा है। इस बारे में टीम ने तुरंत सीनियर अधिकारियों को सूचित किया और सटीक जगह पर जाल बिछाया। गुप्त जानकारी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि दिल्ली में एेसे काफी आरोपी हैं जो 100 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।




