Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम के Blue Bells Model School ने एक बार फिर शानदार बोर्ड रिजल्ट देकर अपनी अकादमिक परंपरा को मजबूत किया है। CBSE Class 12 Board Examination 2025-26 में स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई कहानी लिखी।

स्कूल का कुल रिजल्ट बेहद प्रभावशाली रहा। इस साल 188 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें छात्रों ने कुल 758 डिस्टिंक्शन हासिल कीं। औसतन हर छात्र के खाते में 5.30 डिस्टिंक्शन दर्ज हुईं। वहीं छात्रों ने कुल 243 A1 ग्रेड भी हासिल किए।

इस बार स्कूल की टॉपर रहीं Milee Kushwaha, जिन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.2% अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे स्कूल परिवार को गौरवान्वित किया।
स्ट्रीम वाइज टॉपर्स की बात करें तो नॉन मेडिकल में Tanish Dhiman ने 97.2%, मेडिकल में Riddhima Tiwari ने 96.6% और ह्यूमैनिटीज में Vrishtee Chauhan ने 95.2% अंक हासिल किए।
स्कूल प्रबंधन ने छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का बड़ा कारण बताया। छात्रों ने भी अपनी कामयाबी का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार को दिया।
Dr. Saroj Suman Gulati और Alka Singh ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
