Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम में मानेसर बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है। NHAI की तरफ से शुरू किए जा रहे इस काम की वजह से NH-48 पर खासकर जयपुर जाने वाले रूट पर ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है। इसे देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार, IMT चौक से NH-48 होते हुए जयपुर जाने वाले वाहनों को सेक्टर-8 IMT रोड से डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन TCI फ्लाईओवर, पटौदी रोड, KMP फ्लाईओवर पटौदी टोल और पचगांव चौक होते हुए वापस NH-48 जयपुर रूट पर जा सकेंगे।
वहीं जयपुर से दिल्ली आने वाले वाहन मानेसर स्थित भीष्म मंदिर के सामने बनी सर्विस रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। लोगों से अपील की गई है कि सफर के दौरान थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें और बताए गए डायवर्जन रूट का पालन करें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।
