Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम के सेक्टर 53 स्थित सरस्वती कुंज इलाके में लगातार पांचवें दिन भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही। शुक्रवार 22 मई 2026 को पुलिस थाना सेक्टर 53 की टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, करीब 3.50 एकड़ क्षेत्र में फैली लगभग 850 झुग्गियों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 37 प्लॉट, एक नर्सरी साइट और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि अभियान के दौरान निकले मलबे और निर्माण अवशेष (C&D वेस्ट) को भी रोजाना हटाया जा रहा है, ताकि इलाके में साफ-सफाई बनी रहे।
सरस्वती कुंज में लगातार पांच दिनों से चल रही इस कार्रवाई को इलाके में अतिक्रमण हटाने के बड़े अभियान के तौर पर देखा जा रहा है।
