Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम के सेक्टर 53 स्थित सरस्वती कुंज इलाके में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी रही। प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में बड़े स्तर पर डिमोलिशन ड्राइव चलाकर अवैध कब्जों को हटाया। यह कार्रवाई थाना सेक्टर 53 क्षेत्र के अंतर्गत की गई।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार करीब 5.25 एकड़ जमीन पर फैली लगभग 800 झुग्गियों को हटाया गया। इसके अलावा 40 से ज्यादा प्लॉटों पर हुए अतिक्रमण को भी पूरी तरह साफ कराया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा ताकि पूरे अभियान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि सरस्वती कुंज की जमीन से अवैध कब्जे हटाने का अभियान अभी जारी रहेगा। प्रशासन की ओर से शुक्रवार को भी कार्रवाई जारी रखने की तैयारी की गई है।
वहीं डिमोलिशन के दौरान निकलने वाले निर्माण एवं तोड़फोड़ के मलबे (C&D वेस्ट) को भी लगातार हटाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा नियुक्त एजेंसी रोजाना मलबा एकत्र कर उसका निपटान कर रही है ताकि इलाके में सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो।
प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान
