
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 9 जुलाई। हरियाणा में गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद समेत आठ नगर निगमोें के लिए नामित पार्षदों की आज लिस्ट जारी की गई है। हर नगर निगम से 3 पार्षदों को नामित किया गया है। वहीं, प्रदेश के 21 जिलों की 72 नगरपालिकाओं में भी नामित पार्षदों की सूची भी जारी हुई।
आठ नगर निगमों के लिए नामित पार्षदों के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार…
गुरुग्राम से सचिन देवतवल, विक्रांत यादव और कृष्ण स्वामी नामित पार्षद बनाए गए हैं।
वहीं, मानेसर में सीनियर मेयर और डिप्टी मेयर की खींचतान के बीच सतदेव शर्मा, किरोड़ी तंवर और शेर सिंह नामित पार्षद बनाए गए हैं।
फरीदाबाद से योगेश शर्मा, प्रियंका बिष्ट बुधनी और जसवंत सैनी पार्षद के रूप में नामित किए गए हैं।
यमुनानगर से ऊषा रानी, सीमा गुलाटी और सरदार हरभजन सिंह नामित पार्षद बने।
करनाल से गौरव नागपाल, उमेश परोचा और विशेष वर्मा नामित पार्षद बने।
पानीपत से धर्मबीर कश्यप, डॉक्टर गौरव श्रीवास्तव और हिमांशु बंगा नामित पार्षद बने।
रोहतक से रमेश बोहर, अशोक वर्मा और अनीता गर्ग बने नामित पार्षद।
हिसार से सुरेश जांगड़ा, गगन शर्मा और सुरजीत सैनी बने नामित पार्षद।