Bilkul Sateek News
रोहतक, 18 सितंबर। रोहतक जिले के खरावड़ में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बृहस्पतिवार देर शाम को पेट्रोल पंप रियान ऑयल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पेट्रोल डीजल के मापदंड में गड़बड़ी पाई गई।
खाद्य आपूर्ति मंत्री मंत्री राजेश नागर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पेट्रोल और डीजल की पांच मशीनों को सील करवाया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पेट्रोल और डीजल के सैंपल लिए। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद पेट्रोल पंप पर उचित कार्रवाई की जाएगी।




