गुरूग्राम, 7 फरवरी 2026
गुरूग्राम पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक नाबालिग को अवैध देशी पिस्टल सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06.02.2026 को अपराध शाखा सैक्टर-10, गुरूग्राम की पुलिस टीम ने अपने विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास, सैक्टर-37, गुरूग्राम से एक नाबालिग को अवैध हथियार सहित काबू किया।

पुलिस टीम द्वारा जब काबू किए गए नाबालिग की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। इस संबंध में आरोपी नाबालिग के खिलाफ पुलिस थाना सैक्टर-10, गुरूग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया है।
पुलिस पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि उसे यह अवैध पिस्टल सैक्टर-37 क्षेत्र में पड़ी हुई मिली थी, जिसे उसने अपने पास रख लिया। पुलिस द्वारा उक्त बयान की पुष्टि तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गुरूग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा अवैध हथियार से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।



