ट्रैफिक एडवाइजरी !!!
गुरुग्राम 09 फरवरी!!!
सभी वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि नगर निगम गुरुग्राम (MCG) द्वारा गांव धनकोट में सीवर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इस विकास कार्य के कारण संबंधित सड़क मार्ग पर वाहनों का सामान्य आवागमन प्रभावित रहेगा। सड़क खुदाई और निर्माण कार्य के चलते यातायात बाधित होने की संभावना को देखते हुए वाहन चालकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर प्रशासन को सहयोग दें।
पहला वैकल्पिक मार्ग उन वाहन चालकों के लिए है जो बादली से गुरुग्राम की ओर आ रहे हैं। ऐसे वाहन चालक गांव धनकोट के अंदरूनी मार्गों से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जा सकते हैं।

दूसरा मार्ग द्वारका एक्सप्रेसवे से चंदू-बादली की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए निर्धारित किया गया है। इन वाहन चालकों को श्याम चौक से लगभग 500 मीटर सीधा चलकर आगे दाईं ओर मुड़ना होगा और इसके बाद धनकोट नहर के साथ-साथ चलते हुए चंदू-बादली की ओर जाना होगा।

इसके अतिरिक्त, द्वारका एक्सप्रेसवे से गांव धनकोट, चंदू, बादली और फरूखनगर की ओर जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग को गांव धनकोट क्षेत्र में वन-वे कर दिया गया है। इस मार्ग पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऐसे सभी वाहन चालक धनकोट नहर के साथ बनी सड़क का प्रयोग करें।
प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी अवश्य लें और अनावश्यक परेशानी से बचें।



