
Bilkul Sateek News
शिमला: हिमाचल हाईकोर्ट को नए मुख्य न्यायाधीश मिल गए हैं। न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवालिया ने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में रविवार पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वे हिमाचल हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश बने।
राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह की संधावालिया को शपथ दिलाई है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह मीडिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आना उनके लिए घर आने जैसा है। वे पहले भी हिमाचल प्रदेश आते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह तुलनात्मक तौर पर छोटा राज्य है और यहां अपराध के मामले भी कम हैं। ज्यादातर मामले सर्विस और सिविल से जुड़े हुए हैं। वह कोशिश करेंगे कि सभी का सहयोग लेकर जल्द से जल्द मामलों का निपटारा करें।
उनका कहना है कि वो खुद भी एक वकील भी रहे हैं। ऐसे में लोगों को आने वाली परेशानियों को भी बेहतर तरीके से समझते हैं। प्रयास करेंगे लोगों को तारीख की बजाय न्याय मिले।