Bilkul Sateek News
रेवाड़ी, 3 अक्टूबर। प्राचीन परंपराओं और भक्ति की भावना से ओतप्रोत महानवमी पर्व का आयोजन कैलाशपुर में शिव राम सेवा संस्थान द्वारा बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई, जिसका संचालन संस्थान के पुजारी इंचार्ज आचार्य बंशीधर ने किया। उन्होंने माता रानी, मां दुर्गा तथा सभी देवियों की पूजा-अर्चना कर उन्हें आहुतियां अर्पित कीं। दशहरा पूर्व संध्या पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के लिए भी विशेष आहुतियां दी गईं।
इसके उपरांत नंदू जागरण पार्टी ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। मां दुर्गा और भगवान श्रीराम के गुणगान से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित भक्तों ने देशी घी में बने प्रसाद का आनंद उठाया।
इस आयोजन को सफल बनाने में संस्थान की मुख्य कार्यकारिणी समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कैप्टन राम किशन यादव (अध्यक्ष) के नेतृत्व में तपेश्वर यादव (कोषाध्यक्ष), विक्रम यादव (महामंत्री), राजपाल यादव (सलाहकार), रवि प्रकाश यादव (पंच सलाहकार), बिल्लू यादव, मदन यादव, पवन यादव, लालचंद, राकेश वर्मा, लाल सिंह यादव, मनोज यादव (सरपंच जाटूसाना), शादीराम (डिप्टी पैट्रन) आदि ने दिन-रात मेहनत की।
कार्यक्रम के दौरान शिव राम सेवा संस्थान कैलाशपुर की वेबसाइट का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। वेबसाइट का उद्घाटन डॉ. टी.सी. राव ने शादीराम की उपस्थिति में सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के बीच किया। इस अवसर पर कर्नल गोपाल सिंह (अध्यक्ष, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद), कर्नल सुनील कुमार यादव (महासचिव, ग्रामीण उत्थान भारत निर्माण) और कर्नल वीरेंद्र यादव (उपाध्यक्ष, शहीद परिवार कल्याण फाउंडेशन), कैप्टन रविंद्र यादव, सूबेदार विरेंद्र यादव, सब इंस्पेक्टर होशियार सिंह यादव, महेश यादव (पूर्व सैनिक) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
महिला विंग की ओर से कमलेश राव (अध्यक्ष, ग्रामीण उत्थान भारत निर्माण महिला विंग), पवित्रा यादव (महासचिव), अन्नू यादव (उपाध्यक्ष), सुशीला यादव (संयोजक, कैलाशपुर महिला विंग) तथा कमलेश सिंह (समाजसेवी, फरीदाबाद) ने भी सक्रिय भागीदारी की।
भक्ति और आस्था से भरे इस आयोजन में 20 से अधिक गांवों से आए 2150 से अधिक भक्तों ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। “जय माता दी”, “जय मां दुर्गा” और “जय श्री राम” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।



