पार्टनर बदलने की आदत का ऐसा अंजाम होगा अंगूरी ने ऐसा कभी सोचा ना होगा
मुहम्मद से निकाह, फिर विशाल से कोर्ट मैरिज, फिर अनुज के साथ लिव-इन में
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम (योगेश सैनी), 6 नवंबर। गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा इलाके में गर्भवती युवती की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतका के लिव-इन-पार्टनर अनुज नाम के ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। अनुज ने 6 माह की गर्भवती अंगूरी की गला दबा कर हत्या कर दी थी।
मामले में उद्योग विहार पुलिस थाना के प्रभारी ने दूरभाष बातचीत में खुलासा किया कि अंगूरी और अनुज की एक-दूसरे से जान पहचान हुई और फिर उसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनते चले गए। अनुज अक्सर अंगूरी से मिलने आता और फिर चला जाता। इसी दौरान अंगूरी गर्भवती हो गई। जिसके बाद अनुज ने अंगूरी को कहा कि मैं इस बच्चे को अपना नाम नहीं दे सकता, इसलिए इसको गिरा दो, लेकिन अंगूरी नहीं मानी। बस इसी विवाद के चलते अनुज ने अंगूरी की गला दबा कर हत्या कर डाली।
वारदात गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा इलाके की है जहां मंगलवार के दिन कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली थी की डूंडाहेड़ा के किराए के एक कमरे से तेज दुर्गंध आ रही है और बाहर से ताला लगा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ताला तोड़ कर कमरे में दाखिल हुई। बिस्तर के नीचे 23 वर्षीय युवती की सड़ी गली लाश देखकर एक बारगी पुलिसकर्मी भी कांप उठे। वहीं, मामले की शुरुआती जांच में मृतका की पहचान अंगूरी देवी के तौर पर सामने आई थी। पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि अंगूरी 6 महीने की गर्भवती थी।
पैसे मांगने से था परेशान
वहीं, पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी प्रेमी प्रेमिका द्वारा लगातार पैसे मांगने से परेशान था और उसने अपनी प्रेमिका से हमेशा हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए उसे ठिकाने लगा दिया।
पुलिस ने आरोपी को आज फर्रुखाबाद उत्तर-प्रदेश से गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान अनुज (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव सलीमपुर जिला कन्नौज (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि अंगूरी पहले किसी निजी कंपनी में काम करती थी। अंगूरी का निकाह 2023 में मुहम्मद सदरूदीन से हुआ था। कुछ समय बाद ही अंगूरी अपने पति से अलग रहने लगी। जिसके बाद उसने 2024 में विशाल से कोर्ट मैरिज कर ली। दो शादियों के बावजूद अंगूरी अनुज के साथ पिछले 2 साल से संपर्क में थी। अनुज ऑटो रिक्शा चालक है। अनुज अंगूरी के कमरे में आना-जाना था। इसी दौरान अंगूरी अनुज से गर्भवती हो गई। जिसके बाद अंगूरी गर्भ के दौरान होने वाले खर्चों के लिए अनुज से बार-बार रुपये मांगती थी। अंगूरी द्वारा बार-बार रुपये मांगने से अनुज परेशान था। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की रात को भी अनुज व अंगूरी के बीच रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान अनुज ने अंगूरी की हाथों से गला दबाकर हत्या कर दी।




