Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 8 नवंबर। दिल्ली के छतरपुर से शुरू हुई सनातन एकता पदयात्रा के शनिवार को फरीदाबाद पहुंचने पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। मांगर चुंगी बॉर्डर से फरीदाबाद में प्रवेश होने पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यात्रा का स्वागत किया और बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री से बातचीत की। हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर निकाली जा रही इस यात्रा में द ग्रेट खली भी शामिल हुए। खली ने कहा कि मैं महाराज का समर्थन करने के लिए इस यात्रा में पहुंचा हूं। वहीं, बागेश्वर बाबा का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य देश को एक सूत्र में बांधना है।
इससे पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की “सनातन एकता पदयात्रा” आज मांगर चुंगी बॉर्डर से जिला फरीदाबाद में प्रवेश हुई। जहां केंद्रीय मंत्री खट्टर ने धीरेंद्र शास्त्री से मिलकर यात्रा का स्वागत किया और उनसे बातचीत की। यात्रा की सुरक्षा को लेकर हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस दौरान फरीदाबाद गुरुग्राम रोड को दोनों तरफ से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। आज शाम को यह यात्रा फरीदाबाद के दशहरा ग्राउंड में रात्रि विश्राम करेगी, जहां साधु-महात्मा सनातन धर्म को लेकर अपने विचार रखेंगे। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। कल 9 की सुबह 7 बजे से दशहरा ग्राउंड एनआईटी से हार्डवेयर चौक सोहना टी प्वाइंट होते हुए बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउंड तक यात्रा मार्ग दोनों तरफ आमजन के लिए पूर्णतया बंद रहेगा। इसके बाद बल्लभगढ़ से दोपहर का विश्राम करने के बाद यात्रा हाईवे स्थित शगुन वाटिका सीकरी गांव में रात्रि विश्राम करेगी और फिर अगले दिन पलवल की और रवाना होगी। यात्रा की शुरुआत में ही 50000 से ज्यादा श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं और जैसे-जैसे यात्रा का काफिला आगे बढ़ेगा श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढ़ती जाएगी। फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर जहां-जहां से यात्रा गुजर रही है। वहां से आम लोगों का आवा जावा बिल्कुल बंद कर दिया गया है और लोगों को विकल्प रूट बताए गए हैं।
वहीं, सनातन एकता पदयात्रा झिरको मंदिर से आरंभ होकर यात्रा पाली चौक के आगे बायो मेडिकल कॉलेज में दोपहर भोजन के लिए रुकी। हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर निकली सनातन एकता पदयात्रा को लेकर बोले धीरेंद्र शास्त्री कहा कि हमारा देश पहले भी हिंदू देश है और इस यात्रा का उद्देश्य देश को एक सूत्र में बांधना है।
वहीं, द ग्रेट खली ने कहा कि हम लोग तभी एकजुट हो सकते हैं, जब हम गुरुजी के सत्संग में उनके विचार सुनेंगे, तभी हिंदू राष्ट्र एक होगा। इसलिए मैं महाराज का समर्थन करने इस यात्रा में पहुंचा हूं।




