Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 3 फरवरी। फरीदाबाद नगर निगम के कर्मचारी आज अपने चार साथियों के निलंबन के खिलाफ सड़कों पर उतरे और उन्होंने अपने साथियों की बहाली की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।



