Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 19 फरवरी।
आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गुरुग्राम के लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम परमजीत चहल ने की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

एससमाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम : परमजीत चहल
डीएम परमजीत चहल ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरे हैं। इनका उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल लोगों के समय और संसाधनों की बचत हो रही है, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल से प्रशासन और जनता के बीच संवाद हुआ मजबूत
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल पर प्रदेशभर में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे नागरिकों का विश्वास प्रशासन पर और अधिक मजबूत हुआ है।

शिगुरुग्राम लघु सचिवालय में एक ही स्थान पर सुनवाई, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निपटारा
विर के दौरान राजस्व, नगर निगम, बिजली, जल आपूर्ति, सामाजिक कल्याण एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेकर तय समयसीमा के भीतर उनका निपटारा किया जाए।
एसडीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि लोगों को न्यायोचित एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत राहत मिले।
जिला व उपमंडल स्तर पर यह समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर मौके पर ही सुनवाई करते हैं और आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।
बैठक में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विशाल, सीटीएम सपना यादव, डीडीपीओ नवनीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जाती रहेगी, ताकि सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।




